Skip to main content

(Couple injured in suspicious circumstances) दंपती संदिग्ध हालात में झुलसे

खोड़ा कॉलोनी के वंदना एन्क्लेव में रविवार रात को दंपती संदिग्ध हालात में झुलस गए। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि पति ने किचन मंे खाना बनाते समय आग लगने की बात कही है लेकिन महिला का बयान काफी अहम है। दोनों की शादी एक साल पहले हुई थी। जानकारी के मुताबिक, वंदना एन्क्लेव में सोनू कुमार अपनी पत्नी पिंकी के साथ रहता है। रविवार रात को पिंकी किचन में खाना बना रही थी, तभी वह आग की चपेट में आ गई। उसकी चीख सुनकर दूसरे कमरे में बैठा सोनू भी दौड़ा। इस बीच बचाव में दोनों बुरी तरह झुलस गए। सोनू ने किसी तरह पड़ोसी को हादसे की जानकारी दी, जिसके बाद लोगों ने उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी बाद मंे पुलिस को मिली। इंदिरापुरम थाना प्रभारी घनश्याम सिंह ने बताया कि पिंकी 90 प्रतिशत तक झुलसी है जबकि सोनू 20 प्रतिशत झुलसा है। इस संबंध में सोनू से पूछताछ की गई है। 

Comments