Skip to main content

गंदगी से त्रस्त छात्राओं ने किया प्रदर्शन


Story Update : Friday, March 02, 2012    12:57 AM
गाजियाबाद। परिसर के सामने खाली पड़े प्लाट में कूड़े के ढेर से परेशान कन्या वैदिक इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बृहस्पतिवार को सड़क जाम कर नारेबाजी की। इस कारण 9 से 10 बजे तक घंटाघर रोड पर यातायात बाधित रहा। पुलिस-प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर कूड़ा हटवाने का आश्वासन दिया उसके बाद छात्राओं ने प्रदर्शन बंद किया।
स्कूल के सामने लगे कूड़े का ढेर को हटवाने के लिए छात्राओं और कॉलेज प्रबंधन ने कई बार निगम और डीएम को पत्र लिखा। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। घंटाघर, सब्जी मंडी राइट गंज स्थित कन्या वैदिक इंटर कॉलेज के मुख्य गेट के सामने खाली प्लाट में कूड़े का ढेर लगा है। प्रिंसिपल सरोज यादव का कहना है कि क्लास रूम और विद्यालय प्रांगण में दुर्गंध बर्दाश्त से बाहर है। बृहस्पतिवार को जब तक शिक्षिकाएं आतीं छात्राएं गेट के बाह प्रदर्शन करने लगीं। उधर निगम के जीएम ने कहा कि कूड़े के ढेर को तत्काल हटवाया जाएगा।

Comments