Skip to main content

डॉ. राजेंद्र प्रसाद जन्मदिन मनाया

खोड़ा : खोड़ा में बिहार असोसिएशन ने सोमवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का 129वां जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत में असोसिएशन अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यापर्ण किया। इसके बाद एक आम बैठक में राजेंद्र प्रसाद के व्यवहार और उनके कार्यों पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर मौजूद सभी लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसमें सर्व समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में रामानंद सिंह, मुरारी चौधरी, अमन शर्मा, विकास राय, कृष्णा, श्याम लाल, किरन प्रसाद, सतेंद्र कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। 

Comments